जिला के इस मार्ग पर 17 दिनों तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही….
HNN/ ऊना
ऊना-जैजों से कुठार बीत लिंक रोड 17 दिनों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। यह जानकारी जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा द्वारा दी गई है।
उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मार्ग पर यातायात बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस रोड़ पर 17 दिनों यानि 4 से 20 दिसम्बर की मध्य रात्रि तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि यह आदेश कुठार बीत लिंक रोड़ को बारिश की वजह से हुए नुक्सान के मुरम्मत कार्य को सुचारू रूप से करने के दृष्टिगत जारी किए गए हैं।