Loading...

जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कल लगेगा पावर कट

SAPNA THAKUR • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र कथेड़, कण्डाघाट व बसाल के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 15 जनवरी, 2023 को मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 12:15 तथा दोहपर 03:45 से सांय 04:00 बजे तक माल रोड़, अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद परिसर, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कालोनी, क्लीन, सन्नी साईड, विवांता माॅल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्कालय, ज़ोनल अस्पताल, अस्पताल सड़क, फोरेस्ट रोड में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीँ जौंणाजी, शिल्ली, अश्वनी खड्ड, धमकड़ी, फसकाना, हार्ट, ब्रुररी, सलोगड़ा, मनसर, गलोथ, गण की सेर, कोधारी, कोठी, कथोग, बजरोल, नादोह, शामती, डमरोग, ऑफिसर कॉलोनी, कोटलानाला, कथेड़, लघु सचिवालय, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, शिल्ली रोड, उपायुक्त निवास, मोहन कॉलोनी, मधुवन कॉलोनी, हरि मंदिर क्षेत्र, राजगढ़ रोड, एम.सी क्षेत्र, रेनाॅल्ट शोरूम तथा आस-पास के क्षेत्र, चैक बाजार, सर्कुलर रोड़, धोबीघाट, आई.टी.आई, पुराना बस स्टैण्ड, सैंट लुक्स, अंबुशा होटल, चैसटर हिल्स, अमित अपार्टमेंट, सुंदर सिनेमा, ड्रिग्री काॅलेज, ठोडो मैदान, खनोग, मतयूल, खलिफा लोज़, जे.बी.टी रोड़, सूर्य विहार, तहसील, टैंक रोड़, खुंडीधार में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

साइअन्टिस्ट कॉलोनी, नया बस स्टैण्ड, पुलिस लाईन, सब्जी मण्डी, चम्बाघाट चैक, बसाल रोड़, कथेड, गुगाघाट, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र बसाल, खडयाल, डांगरी, शिरी, धाला, पट्टी, दयोली की सेर, गारा, पोकन, बारन, धरोट, सलूमना, सूर्य किरण, फोरेस्ट कॉलोनी, करोल विहार, डीआईसी कालोनी, मेहर सिंह कालोनी, बेर की सेर, जरोह, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, कोर्नाक होटल, कण्डाघाट, दोलग, परौथा, डेढघाट, धाली, वाकनाघाट, केथलीघाट, शालाघाट, चैंसा, सुनारा, साधुपुल, दोची, सोनाघाट, सैंज, चायल, आलमपुर, टिक्कर भालावाग में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मेला मेदान, आंजी, समलेच, शराणू, चेवा, कलोल, कोरोंकेथली, पाॅवर हाउस रोड, पोस्ट ऑफिस सपरून, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउंसिग बोर्ड कॉलोनी फेज 1 और 2, रबोन, निगम विहार, गुरूद्वारा, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।