Loading...

01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई गई अल्बेंडाज़ोल दवा की गोली

PRIYANKA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला ऊना के सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में सोमवार को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस पर अल्बेंडाज़ोल दवा की गोली खिलाई गई। अधिक जानकारी देते हुए सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया कि एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों में अल्बेंडाज़ोल के साथ विटामिन ए की दवा भी पिलाई गई। डाॅ मंजू बहल ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश दवाई खाने से छूट गए हैं उन्हें 25 नवम्बर को मॉप अप राउंड में कवर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला में 1 से 19 वर्ष तक के लगभग 1,55,497 बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की दवा दी जाएगी तथा 1 से 5 वर्ष तक के 58,362 बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली के साथ-साथ विटामिन ए की दवा आंगनवाड़ी केन्द्रों में दी जाएगी। सीएमओ ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पेट के कीड़ों को नष्ट करना है ताकि बच्चें अनीमिया से बचें रहें।

उन्होंने बताया कि यह गोली बिल्कुल सुरक्षित है, पिछले राउंड में इस गोली से कोई भी प्रतिकूल प्रभाव का केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। फिर भी अगर किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव का असर दिखे तो तुरंत 108 एम्बुलेंस को या इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ ऋचा कालिया से संपर्क करें।