Loading...

जिला परिषद नेरी कोटली वार्ड से सरोज बाला विजयी

Shailesh Saini • 1 Hour Ago • 1 Min Read

त्रिकोणीय मुकाबले में नीरज लता और सुनीता जाल्टा को छोड़ा पीछे, राजगढ़ में घोषित हुआ दूसरा जिला परिषद परिणाम

हिमाचल नाऊ न्यूज राजगढ़

जिला सिरमौर में जिला परिषद चुनावों की मतगणना के बीच दूसरा परिणाम भी घोषित हो गया है। विकास खंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या-17 नेरी कोटली से सरोज बाला ने जीत दर्ज कर जिला परिषद सदस्य पद पर कब्जा जमाया है।

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक परिणामों के अनुसार नेरी कोटली वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। सरोज बाला को सर्वाधिक 4904 वैध मत प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज लता को 4444 मत मिले, जबकि सुनीता जाल्टा के पक्ष में 3914 मत पड़े।

इस प्रकार सरोज बाला ने नीरज लता को 460 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। मतगणना पूरी होने के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी (जिला परिषद वार्ड 16 एवं 17) राजगढ़ द्वारा परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई।

चुनावी आंकड़ों के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13262 वैध मत पड़े। इसके अतिरिक्त 204 मत अस्वीकृत घोषित किए गए, जबकि 74 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। कुल 13540 मतों की गणना की गई। निविदत्त मतों की संख्या शून्य रही।

नेरी कोटली वार्ड में कुल 85 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजेता प्रत्याशी को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले करगाणु वार्ड से रीतू बाला की जीत का परिणाम घोषित किया जा चुका है। अब जिले के शेष जिला परिषद वार्डों के परिणामों पर राजनीतिक दलों और आम लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

परिणाम एक नजर में• सरोज बाला — 4904 मत (विजेता)• नीरज लता — 4444 मत• सुनीता जाल्टा — 3914 मत• जीत का अंतर — 460 मत• कुल वैध मत — 13262• अस्वीकृत मत — 204• नोटा — 74• कुल मतदान — 13540

Related Topics: