लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला परिषद सोलन की कैंटीन के लिए आमंत्रित संविदाएं

PARUL | 8 नवंबर 2023 at 5:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

ज़िला परिषद सोलन के प्रागंण में बनी कैंटीन को एक वर्ष की अवधि के लिए किराए पर देने के लिए संविदाएं आमंत्रित की गई है। यह जानकारी जिला परिषद सोलन के सचिव जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने दी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाता 16 नवम्बर, 2023 को दोपहर 12.30 बजे ज़िला परिषद भवन सोलन के बैठक हाल में सार्वजनिक बोली के लिए आ सकते हैं। जोगिन्द्र प्रकाश राणा ने कहा कि बोली 4,490 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से शुरू होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इच्छुक बोलीदाता को 14 नवम्बर, 2023 सांय 05.00 बजे तक ज़िला परिषद सोलन के कार्यालय में 15 हजार रुपए की राशि नकद या बैंक ड्राफट के रूप में अमानत के तौर पर जमा करवानी होगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्य दिवस को प्रातः 11.00 बजे से सांय 05.00 तक उक्त कैंटीन का निरीक्षण कर सकते है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के उपरांत कोई भी संविदाएं मान्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बोली के समय समिति के निर्णय को अंतिम माना जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]