Loading...

जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 2 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

Ankita • 16 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में कंडाघाट पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस ने अफीम की खेप सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज गुप्ता, पुत्र रंगी लाल गुप्ता, निवासी गांव व डाक खाना पुरैनी, तहसील नेपाल गंज, जिला बांके, आंचल भैरी, नेपाल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम साधुपुल मोड़ के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशे की खेप हो सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सूरज की शक के आधार पर तलाशी ली।

इस दौरान उसके कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद हुई। लिहाजा कंडाघाट पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।