Loading...

जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 किलो 70 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 20 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली के हरिपुर में पुलिस की टीम ने नशे की खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलेश कुमार 24 वर्षीय पुत्र देवीराम निवासी पीणी डाकघर कसलादी तहसील भुंतर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम हरिपुर कॉलेज के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखकर घबरा गया था। जब पुलिस को व्यक्ति गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान व्यक्ति से 5 किलो 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।