HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के चिलानाला (शटलधार) में पुलिस की टीम ने तीन युवकों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान काम राज पुत्र तारा चंद निवासी गांव व डाकघर अरसू, दिनेश कुमार पुत्र तेज राम निवासी गांव सुमा और कमलेश ठाकुर पुत्र चरण दास निवासी गांव वाडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चिलानाला (शटलधार) में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने निरमंड से रामपुर की ओर जा रही एक गाड़ी को जाँच के लिए रुकवाया। गाड़ी में 3 युवक सवार थे। जब पुलिस ने तीनों युवकों समेत गाड़ी की तलाशी ली, तो उनसे 2.728 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले की पुष्टि डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





