Loading...

जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 108 किलो 900 ग्राम भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 24 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, यहां पुलिस ने एक व्यक्ति से भारी मात्रा में भुक्की बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज प्रकाश निवासी वार्ड 7 सिघां तहसील हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम राजीव गांधी भवन बाथु के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने भंगला जिला रोपड़ पंजाब से टाहलीवाल की ओर आ रहे एक कैंटर को जांच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उससे 108 किलो 900 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कैंटर भी जब्त कर लिया है।