Loading...

जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, साढ़े 11 किलो चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 10 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे की खेप सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय कालिदास पुत्र फिनू राम निवासी गांव मंदिर टांडा डॉ. ढाबन तहसील बल्ह जिला मंडी और 36 वर्षीय टेक सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव बहल तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम जिला मंडी की सीमा पर बाली चौकी में नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक गाड़ी (HP65B-6465) को जांच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने गाड़ी सहित उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनसे चरस बरामद हुई, जोकि 11 किलो 584 ग्राम पाई गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे।