जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 किलो गांजे सहित बिहार का युवक किया काबू
HNN/ सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस की टीम ने गांजे सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान गोविन्दा यादव (27) ,पुत्र राम बाबू यादव खराहिया, जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि एक युवक नशा बेचने का धंधा करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में बद्दी में दबिश दी।
इस दौरान पुलिस ने वहां एक युवक को 2 किलो गांजे सहित हिरासत में लिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ राजेश राव ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।