Loading...

जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चिट्टे सहित 6 युवकों को किया गिरफ्तार

Ankita • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर के झाखड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें पुलिस ने 6 युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान विकास कुमार निवासी गांव करैरी, खुशवंत सिंह निवासी गांव व डाकघर धारगौरा, रणवीर कुमार निवासी गांव व डाकघर खनेरी, अनिरुद्ध कायथ निवासी गांव व डाकघर डंसा, लोकेश मेहता निवासी गांव भगवाट डाकघर किन्नू, मनोज कुमार निवासी गांव व डाकघर खनेरी तहसील रामपुर बुशहर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रतनपुर-दोफ्दा सम्पर्क मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को वहां 6 युवकों पर शक हुआ। पुलिस को देखकर वह घबरा गए। जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 62.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश कुमार ने की है।