Loading...

जिला पुलिस ने 128 चालान कर वसूला 20,900 रुपए जुर्माना

By Ankita Published: 16 Apr 2024, 9:05 PM | Updated: 16 Apr 2024, 9:05 PM 1 min read

HNN/ सोलन

सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालको पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 128 चालान किए और इस दौरान 20,900 रुपये जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा।

इसमें ड्रिंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीड के दो-दो चालान, जबकि यूज मोबाइल एक, विदआउट हेलमेट 40, विदआउट सीट बेल्ट 3 तथा अन्य में 66 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 1 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत कर 200 रुपये जुर्माना किया गया है।

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।