Loading...

जिला मुख्यालय के न्यायालयों में लगी लोक अदालतों में मौके पर निपटाए गए 3648 मामले

By Ankita Published: 9 Sep 2023, 9:16 PM | Updated: 9 Sep 2023, 9:20 PM 1 min read

अदालतों में लंबित 4945 मामलों में से 2215 का हुआ निपटारा

HNN/ नाहन

जिला न्यायालय नाहन और अधीनस्थ न्यायालयों में शनिवार को लोक अदालतों में 3648 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान पूर्व मुक्कदमेबाजी के 3068 मामलों में से 1433 और अदालतों में लंबित 4945 मामलों में से 2215 मामलों का निपटारा हुआ।

अदालत में बिजली व पानी के बिलों का भुगतान, बैंक रिकवरी, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद, दुर्घटना क्लेम, मोटर वाहन, खनन, शॉप एक्ट, बीएसएनएल, भूमि अधिग्रहण समेत अन्य सिविल केस के कुल 8013 मामले निपटान के लिए आए।

लोक अदालतों में मामले के निपटारे के लिए जिला न्यायालय नाहन में छह बैंच लगाई गईं। इसके साथ-साथ पांवटा साहिब में तीन, शिलाई और राजगढ़ न्यायालयों में एक-एक बैंच पर मामलों का निपटारा किया गया।

लोक अदालतों में सुबह ही अपने मामलों के निपटारे के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। बता दें कि इसी साल 11 मार्च और 13 मई को भी लोक अदालतों का आयोजन किया गया था। इस मर्तबा पिछली लोक अदालत के मुकाबले 1367 मामले ज्यादा निपटाए गए हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर की सचिव माधवी सिंह ने बताया कि लोक अदालतों में पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित केस के 8013 मामले लोक अदालतों में सुनवाई के लिए पहुंचे, जिसमें प्री-लिटिगेशन के 3068 व 4945 लंबित मामले शामिल रहे।