लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुई जिला भाजपा युवा मोर्चा की एकदिवसीय बैठक

PARUL | 1 दिसंबर 2023 at 8:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने की अध्यक्षता

HNN/नाहन

आज सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा की एकदिवसीय बैठक और मंडल सशक्तिकरण प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन जिला मुख्यालय नाहन किया गया जिसकी अध्यक्षता सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने की। चार सत्रों में विभाजित इस प्रशिक्षण वर्ग एवं एक दिवसीय बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश के युवाओं से एकजुट होकर समर्पण और निष्ठा से कार्य करके भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता से बाहर हुई है तब से प्रदेश की जनता लाचार और असहाय महसूस कर रही है क्योंकि प्रदेश में झूठ के दम पर बनी सरकार ना तो गरीब और जरूरतमंद लोगों के काम आ रही है और ना ही प्रदेश में विकास हो रहे हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश वासियों को दी गई 10 गारंटीयों में से एक भी गारंटी पूरी नहीं की और कांग्रेस सरकार के झूठ का शिकार हुई जनता अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा की 2024 के लोकसभा चुनावो में प्रदेश की जनता कांग्रेसी नेताओं के झूठ पर कतई भरोसा करने वाले नहीं है और प्रदेश से सभी चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जिताकर भेजेगी। प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने युवाओं को संगठित और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि अब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हर युवा को कमर कसकर तैयार होना है और प्रदेश की जनता को कांग्रेस के झूठ के प्रति सचेत करना है।

उन्होंने कहा कि देश को इस समय नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की नितांत आवश्यकता है और प्रत्येक युवा का लक्ष्य मोदी सरकार को पुनः सत्ता में लाने का होना चाहिए। रणबीर तोमर ने युवाओं से गांव गांव जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने का आह्वान भी किया। इस एक दिवसीय बैठक और प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव विनीत त्यागी ने कहा कि देश का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और देश की सत्ता को सही और सक्षम हाथों में सौंपने की क्षमता रखता है।

इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने युवा शक्ति को सही दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी ने युवाओं से आवाहन किया कि वे गांव गांव घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेसी नेताओं के झूठ और ठगी से बचाए और नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति लाभार्थियों को जागरूक करें। तीसरे सत्र में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री साकेश शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया है और भारी भरकम कर्ज लेने के बावजूद भी विकास के काम शून्य होकर रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े युवा आम लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों की पोल खोलेंगे। बैठक और प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से विश्व भर में हिंदुस्तान की एक अलग छवि उभर कर सामने आई है और बड़े-बड़े राष्ट्र भी अब हिंदुस्तान की ओर मित्रता का हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि 2024 के लोकसभा चुनावों में देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में पुनः सत्ता नहीं सोंपी तो हमारा देश कई दशक पीछे चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है कि हमारा राष्ट्र किसके हाथों में सुरक्षित है और कौन लोग झूठ और ठगी का सहारा लेकर सत्ता हथियाना का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को ही 2024 के लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा और इसी आधार पर मोदी सरकार फिर से सत्ता में आएगी। इस एक दिवसीय बैठक और युवा सशक्तिकरण प्रशिक्षण वर्ग में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्र से सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]