जिला में आरटीओ ने 31 वाहनों के किए चालान, वसूला जुर्माना
HNN/सोलन
जिला सोलन में परिवहन विभाग के आरटीओ ने बद्दी सनसिटी मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे 31 वाहनों के चालान किए हैं। साथ ही उनसे 80 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया है।
जानकारी के अनुसार, आरटीओ कृष्ण चंद सुमन ने बद्दी में टोल बैरियर के समीप व सनसिटी मार्ग पर नाका गया हुआ था। इस दौरान उन्होंने 70 से ज्यादा वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 31 वाहन एमवी एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाए गए।
जिस पर टीम ने मौके पर 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला। आरटीओ कृष्ण चंद सुमन ने चालान करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।