Loading...

जिला में इस दिन आयोजित होगी राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता…

PARUL • 7 May 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी शतरंज संघ के अध्यक्ष केशव नायक व महासचिव देशराज शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला मंडी शतरंज संघ राज्यस्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता 11-12 मई को सनातन धर्म सभा परिसर सुंदरनगर में आयोजित कर रहा है, जिसकी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 30 जून से 10 जुलाई तक तमिलनाडु में होगी।

राज्य शतरंज संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस अवसर पर जिला मंडी शतरंज संघ अंडर 17 (छात्र वर्ग) व अंडर 11 (छात्र छात्रा वर्ग) की जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता भी प्रायोजित करेगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ राज्य सदस्यता शुल्क व जिला सदस्यता शुल्क अवश्य जमा करवाएं व गूगल फॉर्म भरकर ऑनलाइन जमा करें।

प्रतियोगिता के चीफ ऑर्बिटर व डिप्टी चीफ आर्बिटर हंसराज ठाकुर ने बताया कि अंडर 17 वर्ग. की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 23 जुलाई तक चंडीगढ़ में आयोजित होंगी। जिला मंडी शतरंज के प्रवक्ता व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य हंसराज ठाकुर ने बताया कि अंडर 11 (छात्र- छात्रा) वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता पहली से 9 अक्तूबर तक तेलंगाना में आयोजित होगी।