Loading...

जिला में इस दिन आयोजित होगा रक्तदान शिविर….

PARUL • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक और अग्रवाल संगठन हिमाचल प्रदेश के प्रधान सुमित सिंगला ने बताया कि 22 जनवरी को एक भव्य रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में रक्त की भारी मांग को देखते हुए रोटरी क्लब की टीम उक्त रक्तदान शिविर में रक्त एकत्रित करेगी।

इसी दिन सोसायटी के संस्थापक सुमित सिंगला के स्व. पिता प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि पर उनकी की याद में 22 जनवरी को 28वें भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जुड्डी कलां, क्योरटेक के प्रांगण में किया जाएगा।

सोसायटी के प्रधान सुमित सिंगला ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी अन्य अस्पतालों में ब्लड की भारी कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।