लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में इस दिन लगेगी राजस्व लोक अदालत…….

PARUL | 31 दिसंबर 2023 at 10:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा में 4 और 5 जनवरी को राजस्व लोक अदालत लगेगी। जिसमें तहसील और उप तहसील स्तर पर चिह्नित स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर लंबित इंतकाल और तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे। यह जानकारी जिला राजस्व अधिकारी द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि तहसील और उप तहसील पर कार्यरत सहायक समाहर्ता प्रथम और द्वितीय श्रेणी के निपटाए गए मामलों को सरकार को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि तहसील चंबा के तहत 4 जनवरी को कानूनगो भवन गुदियाल स्थित बरौर, पटवार भवन साच स्थित ओबड़ी और 5 जनवरी को पटवार भवन चंबा -1, पटवार भवन हरिपुर में इंतकाल और तकसीम के मामले निपटाए जाएंगे। तहसील भरमौर के तहत 4 जनवरी को पटवार भवन औराफाटी और पटवार भवन भरमौर, 5 जनवरी को पटवार भवन पंजसेई और प्रंघाला में इंतकाल व तकसीम की जाएगी। तहसील होली में 4 जनवरी को पटवार भवन साह स्थित डल्ली, 5 जनवरी को तहसील कार्यालय होली में इंतकाल और तकसीम होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

4 जनवरी को तहसील कार्यालय भटियात, पटवार भवन गाहर और 5 जनवरी को पटवार भवन केलन, पटवार भवन कुडी में लंबित इंतकाल और तकसीम की जाएगी। तहसील ककीरा में 4 जनवरी को पटवार भवन तारागढ़, 5 जनवरी को पटवार भवन ककीरा, तहसील सिहुंता में 4 जनवरी को पटवार भवन समोट व नलोह, 5 जनवरी को पटवार भवन ककीरा और कथेट इंतकाल और तकसीम किए जाएंगे।

चुराह के तहत 4 जनवरी को कानूनगो भवन तीसा स्थित भंजराड़ू, 5 जनवरी को कानूनगो भवन थल्ली, तहसील सलूणी के तहत 4 जनवरी को तहसील कार्यालय सलूणी व पटवार भवन किहार, 5 जनवरी को पटवार भवन डियुर और तहसील कार्यालय सलूणी मामलों का निपटारा किया जाएगा।

तहसील डलहौजी के तहत 4 जनवरी को पटवार भवन भटोली स्थित देवीदेहरा, 5 जनवरी को पटवार भवन बनीखेत, 4 जनवरी को तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड़ और 5 जनवरी को लोक निर्माण विश्राम गृह साच में इंतकाल और तकसीम की जाएगी। 4 और 5 जनवरी को उप तहसील कार्यालय पुखरी, धरवाला, भलेई और तेलका में इंतकाल और तकसीम की जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]