Loading...

जिला में इस दिन से शुरू होगी शूटिंग प्रतियोगिता….

PARUL • 7 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला सोलन राइफल एसोसिएशन द्वारा टैगोर वनस्थली स्कूल कुठाड़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

प्रतियोगिताओं में 12 बोर में ट्रैप, राइफल स्पर्धा में 50 मीटर तथा 10 मीटर और पिस्तौल में 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा करवाई जाएगी। एसोसिएशन के महासचिव विजय ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला राइफल एसोसिएशन जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता करवा रही है जो कि 9 से 11 मई तक टैगोर वनस्थली स्कूल में आयोजित करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक शूटर्स इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।