Loading...

जिला में इस दिन होगा वन मित्र प्रतिभागियों का शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षण…..

Ankita 4 Feb 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर वन वृत्त बिलासपुर अनिल कुमार शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि वन मित्र योजना के तहत बिलासपुर वृत्त में क्षेत्रीय वन मंडल में वन मित्र प्रतिभागियों का शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण कार्यक्रम पुरुष प्रार्थियों का 8 फरवरी और महिलाओं के लिए 9 फरवरी तक लिया जाना निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षण सभी वन मंडलों पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भराड़ी रेंज के लिए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भराड़ी में रेंज ऑफिसर मदनलाल से 98 163 05942 तथा रेंज ऑफिस घुमारवीं में आईपीएस चौक कुमार में रेंज ऑफिसर मदनलाल, झंडुता में फायर स्टेशन झंडुता देशराज 82 195 33 939 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा कलोल फॉरेस्ट रेंज के लिए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस माला का डिब्बा राकेश कुमार मोबाइल नंबर 98160 72711 तथा बिलासपुर सदर के लिए कोठी चौक चांदपुर में कमल किशोर 94 188 08300 और स्वारघाट रेंज के अंतर्गत फॉरेस्ट चेक पोस्ट स्वारघाट में रेंज ऑफीसर वेद प्रकाश 98 163 84810 ,नैना देवी जी रेंज के लिए कोहनी मोड रेंज ऑफिसर राजपाल 98176 17570 पर संपर्क किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि परीक्षण के लिए प्रातः 9:00 बजे रिपोर्टिंग टाइम तय किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी सूचना के लिए नजदीकी वनरक्षक, वन खंड अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी अथवा वन मंडल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।