Loading...

जिला में इस दिन होगी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता……

PARUL • 10 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

सोलन में जिला एथलेटिक संघ की ओर से जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता 17 दिसंबर को जगातखाना में होगी। संघ के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सोलन जिला के महिला व पुरुष खिलाड़ी अपनी जन्म तिथि के अनुसार चार वर्गों में हिस्सा ले सकते हैं।

जिसके अनुसार 15-01-2008 से 14-01-2010 के बीच की जन्म तिथि वाले खिलाड़ी अंडर-16 वर्ग में, 15-01-2006 से 14-01-2008 के बीच वाले अंडर-18 वर्ग में, 15-01-2004 से 14-01-2006 के बीच वाले अंडर-20 तथा 15-01-2004 से पहले जन्म तिथि वाले ओपन वर्ग में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोलन जिला के आधार नंबर या यूपीआई कोड वाले खिलाड़ियों को ही जिला की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री 24 दिसंबर (रविवार) को नाहन, जिला सिरमौर के नाहन में आयोजित होगी। संघ की ओर से सभी अविभावकों व खिलाड़ियों को अपील की है कि खिलाड़ी 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे गुरुनानक पब्लिक स्कूल जग़ातखाना (नालागढ़) के मेन गेट के पास रिपोर्ट करें। बता दें कि पंजीकरण भी मौके पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपनी जिला सोलन की खेल यूपीआई आईडी या आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ जरूर लाएं।