जिला में उपभोक्ता इस दिन तक जमा कराएं बिजली के बिल….
HNN/सोलन
जिला सोलन में अर्की उपमंडल के समस्त विद्युत उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं वे 7 मई तक अपने बिजली के बिल जमा करवा दें। सहायक अभियंता नीरज कतना ने यह जानकारी दी है।
उनहोंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित तारीख से पहले अपने बिलों का भुगतान कर दें ताकि विद्युत सेवाओं में व्यवधान न हो। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अपना बिल समय पर जमा नहीं करवाया तो उनकी विद्युत सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी जाएंगी।
उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने के लिए विद्युत बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल, निकटतम विद्युत बोर्ड कार्यालय या अधिकृत बिल जमा केंद्रों का उपयोग करने की अपील की है।