जिला में कल यहां लगेगा रक्तदान शिविर….
HNN/सोलन
जिला सोलन में बद्दी के क्योरटेक ग्रुप के संस्थापक स्व. अमित सिंगला की याद में उनके जन्म दिवस पर 8 अप्रैल क्योरटेक प्रांगण में एक विशाल रक्तदान शिविर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन सुमित सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर 500 पौधे रोपित किए जाएंगे।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से विभिन युवा, महिला व समाज सेवी संस्थाओं और एनजीओ के पदाधिकारी सहित कई व्यक्ति रक्तदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।