Loading...

जिला में खुलेंगी उचित मूल्यों की पांच दुकानें, इस दिन तक करें आवेदन…..

PARUL • 6 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के अलग-अलग विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के जिला नियंत्रक शिव राम द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत कोठी चैहणी के होरनगाड़, ग्राम पंचायत बनोगी के देहुरी, ग्राम पंचायत धाऊगी के भाटकी थुआरी तथा विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत लगौटी के कोलथा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान का खोला जाना प्रस्तावित है।

इसके अलावा विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत बड़ीधार के बड़ीधार में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएगी। इसके लिए 10 फरवरी तक आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्था या सार्वजनिक निकायों जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं तथा महिलाएं और उनके समूह को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त एकल नारी, विधवा, दिव्यांग व्यक्ति, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है। इच्छुक संस्था या व्यक्ति https://emerging himachal.hp.gov.in विभागीय पोर्टल पर अपना आवेदन पत्र 10 फरवरी तक आवश्यक दस्तावेज सहित अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।