जिला में चार दिन शराब की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध
HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
विधानसभा चुनाव-2022 के मध्यनज़र जिला में मतदान से 48 घंटे पूर्व यानि 10 नवंबर को सायं 5 बजे से लेकर 12 नवंबर सायं 5 बजे तक अथवा मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी जिलादंडाधिकारी एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया कि मतगणना वाले दिन यानि 8 दिसंबर को भी शराब की बिक्री पर पूर्णतया रोक रहेगी। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, क्लब व अन्य शराब की बिक्री करने वाले व्यवसायिक केन्द्रों पर भी शराब बेचना व परोसना प्रतिबन्धित होगा।