Loading...

ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास परिसर टिप्पर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Oct 2026 • 1 Min Read

प्रदेशाध्यक्ष डॉ० राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर हुआ विचार-विमर्श

ऊना/वीरेंद्र बन्याल/हिमाचल नाऊ न्यूज।

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दांदड़ू के उपगांव टिप्पर (भरेड़ी) स्थित ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास परिसर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और प्रदेश सहप्रभारी श्रीमती दर्शना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री ने, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक सुरेश भारद्वाज, पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक विजय कुमार अग्निहोत्री, विधायक आशीष शर्मा, विधायक त्रिलोक जम्वाल तथा विधायक रणधीर शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठनात्मक स्तर पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश संयोजक बस्तीराम शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक एवं आईटी प्रभारी सत्यम शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र बन्याल ऊना, राकेश चंदेल बिलासपुर तथा ऋषभ कालिया कुल्लू शामिल रहे।

बैठक में निखिल कुमार, राममूर्ति शर्मा, चमन कुमार, जोगिंदर सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय, सक्रिय भागीदारी और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव साझा किए गए।

Related Topics: • •