Loading...

जिला में जल्द होगी वन मित्रों की व्यक्तिगत परीक्षा….

PARUL • 12 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में वन मित्र भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद जल्द ही व्यक्तिगत परीक्षा होने वाली है। वन परिक्षेत्र अधिकारी (आरओ) किशोरी भारद्वाज द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सरकार द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र के अलग-अलग नंबर देने निश्चित किए गए हैं।

जिसमें बीपीएल प्रमाण पत्र के दो नंबर, एसटी एससी प्रमाण पत्र के दो नंबर, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट एंड गाइड के सर्टिफिकेट के योग्यता अनुसार 5 नंबर, विधवा, तलाकशुदा, एकल नारी सर्टिफिकेट के तीन नंबर, परिवार में एकल बेटी सर्टिफिकेट के तीन नंबर, व्यक्तिगत साक्षात्कार के 10 नंबर व प्लस टू में नंबरों के आधार पर 75 प्रतिशत नंबर देने सुनिश्चित किए गए हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि साक्षात्कार में सभी प्रतिभागी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ आधार कार्ड अवश्य लाएं।