Loading...

जिला में ठंड के चलते सुबह 10 बजे खुलेंगे निजी व सरकारी स्कूल….

PARUL • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में कोहरे व ठंड के चलते सभी सरकारी व निजी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। जिसके अनुसार स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे किया गया है। जबकि स्कूलों के बंद होने का समय दोपहर 3:00 बजे ही रखा गया है। वहीं कक्षाओं के लिए आधा घंटा कम हुए समय की पूर्ति प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी के समय को कम कर की जाएगी।

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के लिए जिला प्रशासन के यह आदेश 31 जनवरी तक लागू रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला में करीब दो सप्ताह पहले प्राथमिक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे किया गया था।

जिसके बाद बड़ी कक्षाओं में पढ़ाने वाले अध्यापकों ने भी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की समय सारिणी बदलने की मांग उठाई। इसके लिए उपनिदेशक जिला शिक्षा विभाग के पास एक मांगपत्र भी सौंपा गया। जिसके बाद प्रशासन ने उप निदेशक उच्च शिक्षा की सिफारिश के बाद यह निर्णय लिया है।