जिला में दो मकान चढ़े आग की भेंट, बेघर हुए परिवार

Two-houses-caught-fire-in-t.jpg

HNN/ चंबा

ग्राम पंचायत सिंग्गी के गांव सिंग्गी में दो मकान आग की भेंट चढ़ गए जिससे दोनों परिवार बेघर हो गए हैं। बता दें कि यह दोनों मकान त्रिलोक नाथ पुत्र चतरो राम और ज्ञान चंद पुत्र दुनी चंद के थे जिसमें बीते रोज अचानक ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने दोनों मकानों को चपेट में ले लिया। घर में आग लगती देख परिजनों सहित ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए।

इतना ही नहीं आग की लपटें ज्यादा उठती देख इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया परंतु तब तक दोनों परिवारों के सिर से छते छीन चुकी थी जिससे उन्हें लाखों का नुक्सान हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा दोनों परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।