Loading...

जिला में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 2,232 पहुंचा आंकड़ा

SAPNA THAKUR • 7 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में डेंगू का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। आए दिन लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं जिससे हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि जिला में डेंगू का आंकड़ा 2000 को भी पार कर गया है तथा यह सिलसिला लगातार जारी है। अब तक जिला में डेंगू की चपेट में 2,232 लोग आ चुके है। खास तौर पर जिला के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू और बीबीएन में डेंगू लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है।

जिला में इन दिनों रोजाना 15-20 लोग डेंगू की चपेट में आ रहे है जो कि उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू और बीबीएन पहुंच रहे हैं। बता दे, परवाणू में अब तक 1,700 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं जबकि बीबीएन में यह आंकड़ा 600 से अधिक हैं।

उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने बताया कि डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। उन्होंने बताया कि पहले के मुकाबले डेंगू के मामलों में कुछ हद तक गिरावट देखने को मिली है। बताया कि घर में या घर के आस-पास पानी जमा नही होने दे। घर के अंदर भी मच्छर भगाने वाली दवाओं का प्रयोग करें।