जिला में पीएम जन आरोग्य योजना गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कल से आयोजित होगा विशेष शिविर
HNN/सोलन
जिला सोलन में प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने दी। डॉ. उप्पल ने कहा कि पीएम जन आरोग्य कार्ड-गोल्डन कार्ड बनाने के लिए नगर निगम सोलन में 05 दिसम्बर, 2023 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 06 दिसम्बर, 2023 को खंड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ तथा खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 07 दिसम्बर, 2023 को खंड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर तथा खंड विकास अधिकारी कार्यालय कंडाघाट में इन विशेष शिविरों का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सम्मिलित विभिन्न लाभार्थियों की सूची खंड चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और आशा कार्यकर्ताओं के पास उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी से आग्रह किया है कि पात्र लाभार्थियों को इन शिविरों की जानकारी दें ताकि सभी पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा सकें।