Loading...

जिला में पेश आई बड़ी वारदात, एटीएम से कैश चोरी

PRIYANKA THAKUR • 16 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में बड़ी वारदात पेश आई है। यहां ऊना-होशियारपुर-मार्ग पर स्थित एटीएम से कैश चोरी हो गया है। बता दें कि यह एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार यह वारदात देर रात की बताई जा रही है।

यहां ऊना-होशियारपुर मार्ग पर पंडोगा के निकट पंजाब नेशनल बैंक है। यहां जब कुछ लोग पैसे निकालने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि एटीएम में कैश नहीं है। उन्होंने आसपास देखा तो एटीएम के पास एक गैस कटर रखा हुआ था जब उन्होंने पीछे देखा तो किसी ने गैस कटर से एटीएम को काटा हुआ था। इसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही नाकों पर पुलिस का कड़ा पहरा भी लगा दिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

वहीं, उन्होंने बताया कि एटीएम में कितने पैसे थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पंजाब नेशनल बैंक से जानकारी जुटाई जा रही है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम में कितना कैश रखा हुआ था।