Loading...

जिला में लंपी वायरस कंट्रोल, पशु पालकों ने ली राहत की सांस

SAPNA THAKUR • 18 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

प्रदेश भर में लंपी वायरस ने बीते साल खूब कहर ढाया। इस दौरान लाखों गोवंश इसकी चपेट में आये और अपनी जान गवाई। प्रदेश में अभी लंपी वायरस कंट्रोल में आ चूका है और बेहद कम मामले सामने आ रहे है। हालांकि वायरस का प्रकोप अभी पूरी तरह से थमा नहीं है।

बात अगर जिला सोलन की करें तो यहाँ पिछले एक सप्ताह से लंपी का एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है जिससे पशुपालकों ने भी राहत की साँस ली है। हालांकि, विभाग इस बीमारी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए गोवंश की वैक्सीनेशन कर रहा है। बता दें कि इस समय जिला में 7 एक्टिव केस बचे हैं।

वहीं जिले में अब तक 18209 पशु इस बीमारी की चपेट में आये है जिसमें से 1654 की मौत हुई है। उधर, पशुपालन विभाग सोलन के सहायक परियोजना निदेशक डॉ मनदीप कुमार ने कहा कि लंबी वायरस कंट्रोल में आ रहा है साथ ही एक्टिव केस भी बेहद कम रह गए हैं।