लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में लिंग अनुपात बेहतर, बढ़ौतरी के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता- डीसी

Ankita | 18 दिसंबर 2023 at 7:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपायुक्त सुमित खिमटा की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यबल की मीटिंग आयोजित

HNN/ नाहन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि जिला सिरमौर में लिंग अनुपात गत वर्ष की अपेक्षा बेहतर हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में यह अनुपात 978 था। वहीं इस वर्ष अभी तक यह अनुपात 1027 है। यद्यपि पहले के मुकाबले वर्तमान में समाज में बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देखने को मिल रहा है परन्तु हम सभी को मिलकर इस दिशा में और अधिक बेहतर तथा ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है।  

उपायुक्त सिरमौर के सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला स्तरीय कार्यबल समीति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सुमित खिमटा ने की।
उपायुक्त ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिये ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकार द्वारा चलाई गई इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिरमौर जिला में लिंगानुपात की बात की जाये तो पांवटा बाल विकास खंड में लिंगानुपात 1052, नाहन में 1036, शिलाई में 1066, संगड़ाह में 971, राजगढ़ में 989, पच्छाद में 949 है। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों के साथ समाज को भी जिला में बेटियों के लिंगानुपात में बढ़ौतरी करने के लिए बेहतर प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में संस्थागत प्रसव गत वर्ष 87 प्रतिशत था जबकि इस वर्ष 90 प्रतिशत हुआ है। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को  जागरूकता करना चाहिए। संस्थागत प्रसव से जच्चा और बच्चा के स्वास्थ्य की उचित देखभाल के साथ सरकार और विभाग की ओर से मिलने वाले प्रोत्साहन का उचित लाभ भी पात्र परिवार को मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एक महिला को पहले दो जीवित बच्चों के लिए नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में अभी तक 218 पात्र लाभार्थियों को लगभग 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पात्र लाभार्थी को 51 हजार की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है जिसके अंतर्गत जिला के 129 लाभार्थियों को लगभग 66 लाख की राशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 173 लाभार्थियों को 54 लाख रुपये वितरित किए गए।

इसी प्रकार बेटी है अनमोल योजना के तहत बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की धनराशि की पोस्ट ऑफिस में एफ.डी. भी करवाई जाती है जो कि बेटी के 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसे प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को पहली कक्षा से स्नातक तक की कक्षाएं उर्तीण करने पर छात्रवृति प्रदान की जा रही है जिसमें 1369 छात्राओं को 14 लाख 56 हजार 450 रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई।

इस दौरान पीओ डीआरडीए अभिषेक मित्तल, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चन्द, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला समन्वयक कौशल विकास निगम मोनिका ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विनोद कुमार सांगल के अलावा विभिन्न खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]