Loading...

जिला में वन मित्र के 55 पदों हेतु इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट……

PARUL • 3 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में वन मित्र के 55 पदों फिजिकल टेस्ट के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिसके तहत वन मंडल के तहत करसोग, मगरू, पांगणा और सेरी बंगलों वन परिक्षेत्र में 10 और 11 फरवरी को शारीरिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा। डीएफओ कृष्ण बाग नेगी द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि करसोग वनमंडल के तहत शारीरिक परीक्षण के लिए दो दिन निर्धारित किए गए हैं। पहले दिन 10 फरवरी को करसोग व मगरू और 11 फरवरी को पांगणा व सेरी बंगलों वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण होगा।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षण ममेल में होगा। इसकी प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी प्रार्थियों को दूरभाष, व्हाट्स एप और अन्य संचार माध्यमों से सूचित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नजदीकी वन रक्षक, वन खंड अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं वनमंडलाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।