HNN/ मंडी
मंडी जिला के सभी विधानसभाओं में सुचारू और निष्पक्ष मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिला में विधानसभा चुनाव के लिए 1190 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। जिसमें सबसे ज्यादा 145 मतदान केन्द्र सराज विधानसभा में और सबसे कम 105 मतदान केन्द्र बल्ह में स्थापित किए गए है। करसोग विधानसभा क्षेत्र में 110, सुन्दरनगर में 113, नाचन में 126, द्रंग में 132, जोगिन्द्रनगर में 131, धर्मपुर में 107, मंडी में 111 तथा सरकाघाट में 110 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इनमें 1133 ग्रामीण तथा 77 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 20 मतदान केंद्र पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किए जायेंगे जबकि 2 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा संचालित किए जायेंगे। 21 मॉडल मतदान केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में 23 क्रिटिकल और 53 वल्नरेबल मतदान केंद्र की पहचान की गई है। अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिला मंडी में 860318 मतदाता हैं जिसमें से 434632 पुरूष व 425683 महिला मतदाता हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
करसोग विधानसभा में 76609 मतदाताओं में से 38920 पुरूष जबकि 37689 महिला मतदाता, सुन्दरनगर में 83690 मतदाताओं में से 42272 पुरूष जबकि 41417 महिला मतदाता, नाचन में 88483 मतदाताओं में से 44474 पुरूष जबकि 44019 महिला मतदाता, सराज में 84315 मतदाताओं में से 43573 पुरूष मतदाता जबकि 40742 महिला मतदाता, द्रंग विधानसभा में 91525 मतदाताओं में से 47018 पुरूष जबकि 44707 महिला मतदाता, जोगिन्द्रनगर विधानसभा में 101046 मतदाताओं में से 50962 पुरूष मतदाता जबकि 50084 महिला मतदाता हैं।
धर्मपुर विधानसभा में 82733 मतदाताओं में से 41584 पुरूष मतदाता जबकि 41148 महिला मतदाता, मंडी विधानसभा में 78113 मतदाताओं में से 39066 पुरूष मतदाता जबकि 39047 महिला मतदाता, बल्ह विधानसभा में 81597 मतदाताओं में से 40844 पुरूष मतदाता जबकि 40753 महिला मतदाता और सरकाघाट विधानसभा में 92207 मतदाताओं में से 46119 पुरूष मतदाता जबकि 46087 महिला मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त 2 ट्रांसजेण्डर और एक ओवरसीज मतदाता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group