जिला में शास्त्री व भाषा अध्यापकों की काउंसलिंग स्थगित
HNN/सोलन
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला सोलन के माध्यम से होने वाली शास्त्री अध्यापक व भाषा अध्यापकों की काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन डॉ. शिव कुमार द्वारा दी गई है।
उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि शास्त्री अध्यापक व भाषा अध्यापक के (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों) पदों के लिए अनुबंध आधार पर बैचवाइज की जाने वाली भर्ती की 26 एवं 27 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली काउंसलिंग आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है।