Loading...

जिला में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 50 पदों हेतु कल होंगे कैंपस साक्षात्कार…..

By PARUL Published: 29 Dec 2023, 11:00 AM | Updated: 29 Dec 2023, 11:00 AM 1 min read

HNN/सोलन

एसआईएस लि. आरटीए बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 30 दिसंबर को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में होंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।

उम्मीदवार विशिष्ट शारीरिक मापदंड में ऊंचाई 168 सेमी, वजन 54 किलोग्राम व आयु 20 से 36 वर्ष के मध्य की अर्हता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ईईएमआईएस पर अभ्यर्थी लॉग इन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 30 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे से होंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-227242 और मोबाइल नंबर 70189-18595 व 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।