Loading...

जिला में 13 नवम्बर को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

Ankita • 22 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना में सोमवार 13 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा दी गई है।

राघव शर्मा ने बताया कि 13 नवम्बर को गोवर्द्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को जिला के सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।