HNN/ ऊना
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान युवक के गले में नुकीली लकड़ी चुभ गई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे हरोली अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए ऊना अस्पताल रैफर कर दिया परंतु युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार (23) टाहलीवाल इंडस्ट्रीयल एरिया के एक उद्योग में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था। जैसे ही उसने टाहलीवाल में एक पुरानी खंडहर दीवार से छलांग लगाई तो नुकीली लकड़ी उसके गले में लग गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने खबर की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group