जिला में 57 वाहन चालकों से वसूला इतने हज़ार रुपए जुर्माना….
HNN/चंबा
जिला चंबा में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरमेश कुमार की प्री-लोक अदालत के तहत मोटर वाहन अधिनियम के करीब 122 चालान पेश किए गए। इनमें 57 चालान के तहत 48 हजार 500 रुfपये जुर्माना वसूला गया। दोबारा यातायात नियमों की अवहेलना करते पकड़े जाने पर चालकों को नियमानुसार कार्यवाही करने को लेकर भी न्यायाधीश ने चेताया।
यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया है। चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते हैं। कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं।
इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरमेश कुमार की अदालत में प्री-लोक अदालत के तहत 122 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें करीबन 57 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई। बता दें कि न्यायालय की ओर से 122 मामलों में समन जारी किए गए थे।
इन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरमेश कुमार की प्री-लोक अदालत के तहत पेश होने की निर्देश जारी किए थे। इसके उपरांत भी करीब 67 लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए। इन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए। गौर रहे कि प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है।