वरिष्ठ नागरिकों के लिए काइनेटिक एवं मानसिक कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
जिला कल्याण विभाग ऊना ने वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र चरतगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में योग और प्राणायाम के माध्यम से सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
ऊना
कार्यक्रम का आयोजन और उद्देश्य
जिला कल्याण विभाग ऊना ने वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र चरतगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए “काइनेटिक एवं मानसिक कौशल विकास” विषय पर गुरुवार विशेष कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें सक्रिय और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
मुख्य अतिथि का संबोधन
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को नियमित योगाभ्यास, शारीरिक सक्रियता तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं।
योग सत्र और प्रशिक्षण
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित योग सत्र में प्रशिक्षक बलदेव डोगरा और तिलक राज धीमान ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा योग के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की।