श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना / राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी के 29 मेधावी विद्यार्थियों को 4.80 लाख रुपये के ई-वाउचर मिले
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
उप-मंडल घनारी के अंतर्गत आने वाले राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन द्वारा हि०प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 29 चयनित विद्यार्थियों को प्रति छात्र 16,000 रुपये के ई-वाउचर प्रदान किए गए।
ऊना
मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर वितरित
उप-मंडल घनारी के अंतर्गत आने वाले राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर वितरित किए गए।विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन द्वारा हि०प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 29 चयनित विद्यार्थियों को प्रति छात्र 16,000 रुपये के ई-वाउचर प्रदान किए गए। इस दौरान कुल 4 लाख 80 हजार रुपये की राशि वितरित कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि कक्षा 12वीं में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। सत्र 2022-23 में स्नेहा राणा, सलोनी भारद्वाज, ओजस्विनी उपमन्यु, श्रद्धा, पलक, ध्रुव ठाकुर, सारांश, मानव ददवाल, अंकिता, कीर्ति, दिया और अनुष्का और सत्र 2023-24 में रितिका, शायस्ता, कृतिका जरियाल, अंगद, श्रेया और श्वेता भाटिया जबकि सत्र 2024-25 में परिक्षित और कृष जरियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने बढ़ाई प्रतिष्ठा
इसी प्रकार कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई। सत्र 2022-23 में रिधिमा शर्मा, श्रुति ठाकुर और सक्षम, सत्र 2023-24 में सुनाक्षी, चाहत और हरमनप्रीत ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि सत्र 2024-25 में लक्षिता शर्मा, शिवेन जसवाल और शैलवी ने शानदार प्रदर्शन कर ई बाउचर हासिल किये।
योजना का उद्देश्य और प्रेरणा
प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।