Loading...

जिला सिरमौर कांग्रेस ने मनाया 76वां हिमाचल दिवस

Ankita 15 Apr 2024 Edited 15 Apr 1 min read

हिमाचल निर्माता के पौत्र आनंद परमार व विधायक सोलंकी ने फहराया झंडा

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर कांग्रेस के द्वारा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का 76वां गठन दिवस मनाया गया। हिमाचल दिवस के मौके पर कांग्रेस भवन सहित यशवंत चौक पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। हिमाचल निर्माता के पौत्र एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार व स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने जहां कांग्रेस भवन पर ध्वजारोहण भी किया।

तो वहीं तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉक्टर परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश व जिलावासियों को पहाड़ी राज्य के गठन की शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल निर्माता के बताए हुए आदर्श मार्ग पर चलने का भी आह्वान किया। सोलंकी ने कहा कि आज छोटा सा पहाड़ी प्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में अपना विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि न केवल इस पहाड़ी राज्य ने विकास के मामले में बल्कि पहाड़ी संस्कृति और यहां की परंपराओं को भी विश्व में अपनी विशेष पहचान दिलाई है। सोलंकी ने कहा कि आम जनता के साथ-साथ आज की युवा पीढ़ी को यह भी जानना चाहिए कि डॉ. परमार दूरदर्शित आगे चलते ही हमें पहाड़ी राज्य का दर्जा मिला था।

सोलंकी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि आज जो प्रदेश गठन से लेकर अब तक जितना भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जोकि हिमाचल निर्माता का अंश उनके पौत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार कांग्रेस को सींच रहे हैं।

वहीं आनंद परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा के साथ काम करती है। साथ ही सेवा और समर्पण का जो भाव उन्हें अपने दादा से विरासत में मिला है उन्हीं आदर्शों पर हमें चलते रहना है। हिमाचल दिवस के मौके पर कांग्रेसियों के द्वारा मिठाइयां बताकर खुशी का इजहार भी किया गया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सलीम अहमद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग उर्फ पपली, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, महिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बिल्किश बानो, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सत्यराम ठाकुर, कांग्रेस कार्यकर्ता मदन सूर्यवंशी, हरिश कल्याण नसीम दीदान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।