जिला सोलन के पुलिस अधीक्षक आईपीएस वीरेंद्र शर्मा हुए सेवानिवृत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा संभालेंगे कार्यभार
HNN/ सोलन
जिला सोलन के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए हैं। बता दें वीरेंद्र शर्मा 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वहीं अब सोलन जिले में पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा संभालेंगे।
बता दें योगेश रोल्टा 2010 बैच के एचपीएस अधिकारी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। ये अधिसूचना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। बता दें कि परवाणु में डीएसपी रहने के दौरान भी रोल्टा का कार्यकाल शानदार रहा था।