जिला स्तरीय युवा संसद के लिए इस दिन तक करें आवेदन…

Candidates-should-apply-for.jpg

HNN/ नाहन

जिला स्तरीय युवा संसद के लिए नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी निर्धारित की गई है। युवा संसद में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ज़िला युवा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी को प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे।

वहीं प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर युवा संसद का आयोजन दिल्ली में होगा। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 2 लाख, वहीं द्वितीय स्थान पर रहने वाले को डेढ़ लाख, तृतीय को 1 लाख और 50-50 हजार रूपए के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।