HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में चौदहवीं विधानसभा का पांचवां सत्र 14 फरवरी से शुरू होगा। बजट सत्र में 13 बैठकें होंगी। बजट सत्र के लिए 793 कुल प्रश्न विधानसभा को मिले हैं। इनमें तारांकित 582 और अतारांकित 209 प्रश्न हैं। नियम 130 में आठ सूचनाएं मिल चुकी हैं।
17 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बजट पेश करेंगे। बजट पर चार दिन तक चर्चा होगी। 29 फरवरी को बजट पारित होगा। इस बार 22 और 26 को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा।
जानकारी के अनुसार, 14 से 29 फरवरी तक होने वाले बजट सत्र में 500 से अधिक जवान सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। विस बजट सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था की निगरानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से होगी। इसके अलावा ड्रोन की नजर भी रहेगी।

