Loading...

जुआ खेल रहे 5 जुआरी गिरफ्तार, ताश के पत्तो सहित 69 हजार की नकदी बरामद

Ankita • 10 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में परवाणू के स्थानीय सेक्टर-2 की एक झुग्गी में पुलिस की टीम ने जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पांचो जुआरियों से ताश के पत्ते सहित 69000 की नकदी भी बरामद की है।

आरोपियों की पहचान दलीप साहनी निवासी बिहार, प्रकाश चंद निवासी ठियोग, प्रभु नाथ निवासी टकसाल, कमल प्रसाद निवासी पंचकूला व रिंकू सिंह चंदौली निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 5 लोग अपनी झुग्गी में जुआ खेल रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने परमाणु सेक्टर-2 स्थित एक झुग्गी में दबिश दी। इस दौरान पुलिस की टीम ने वहां जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों को पकड़ा।

बता दें पुलिस ने पांचों आरोपियों से ताश के पत्तों सहित 69 हजार की नकदी भी बरामद की है। मामले की पुष्टि परमाणु के डीएसपी प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।