लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जुन्गा क्षेत्र के चार स्कूलों के लिए मिले जेबीटी अध्यापक

SAPNA THAKUR | 2 अक्तूबर 2022 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

करीब दो वर्षोें के अंतराल के उपरांत जुन्गा क्षेत्र के चार स्कूलों में जेबीटी अध्यापकों की सरकार ने नियुक्ति कर दी है, जिससे इन स्कूलों में अध्ययन का वातावरण पुनः बहाल होगा। इन स्कूलों के एसएमसी अध्यक्षों ने बताया कि किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ कुलदीप तंवर के अथक प्रयासों से प्राथमिक पाठशाला, बलोग, डुब्लु, धाली बागड़ा और नालटा में जेबीटी अध्यापक मिले है।

इसके लिए क्षेत्र की जनता डाॅ. कुलदीप तंवर का आभार व्यक्त करती है जिनके द्वारा बीते दिनों अनेकों बार प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा निदेशालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर स्कूलों में रिक्त पड़े पदों बारे मामला प्रभावी ढंग से उठाया गया था। बता दें कि प्राथमिक पाठशाला बलोग और धाली बागड़ा में कोई भी स्थाई अध्यापक नहीं था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विभाग द्वारा प्रथम चरण में एक अध्यापक नियुक्त किया गया था तत्पश्चात अब एक और जेबीटी अध्यापक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बलोग में दो, नालटा और डुब्लु में एक-एक अध्यापक की नियुक्ति की गई है। डाॅ तंवर ने बताया कि कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र के जर्जर स्थिति में चल रहे स्कूल भवन की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए भी मामला शिक्षा विभाग के साथ उठाया गया है। विभागाध्यक्षों ने ऐसे स्कूलों के लिए शीघ्र ही धनराशि का प्रावधान करने बारे आश्वासन दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]